कमाई नहीं टिकती? अपनाएं ये वास्तु टिप्स, धन दौलत बढ़ेगी!

अगर आपको भी बार-बार ऐसा लगता है कि खूब मेहनत करने के बाद भी पैसा टिकता नहीं, खर्च बढ़ते ही जा रहे हैं — तो हो सकता है आपके घर या ऑफिस में कुछ वास्तु दोष हों। वास्तु शास्त्र के अनुसार छोटे-छोटे उपाय करने से आर्थिक स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन आ सकता है। ऐसे में कुछ वास्तु टिप्स को अगर किया जाए तो आपकी आर्थिक स्थिति सुधार हो सकता है. आइए जानते है उन टिप्स के बारे में:
वास्तु टिप्स आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए:
1.तिजोरी या कैश बॉक्स का स्थान सही करें
- तिजोरी या लॉकर को घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें।
- तिजोरी का मुंह हमेशा उत्तर दिशा की ओर होना शुभ माना जाता है।
2.मुख्य द्वार को रखें साफ-सुथरा
- दरवाजे के आसपास गंदगी ना हो।
- मुख्य द्वार पर शुभ चिन्ह (ॐ, स्वस्तिक, श्री) लगाएं।
- इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और धन स्थिर रहता है।
3.पानी का बहाव टालें
- घर में नल से पानी टपकना या पाइप से रिसाव होना धन हानि का संकेत माना जाता है।
- इसे तुरंत ठीक करवाएं।
5.दक्षिण-पूर्व दिशा में रसोई
- रसोई का स्थान दक्षिण-पूर्व (अग्नि कोण) में हो तो आर्थिक समृद्धि बनी रहती है।
- यदि संभव न हो तो गैस स्टोव का मुख पूर्व दिशा की ओर रखें।
6.पर्स में रखें ये चीजें
- पर्स में चांदी का सिक्का, लक्ष्मी जी की छोटी फोटो, या कोई शुभ यंत्र रखें।
- पर्स को फटे-पुराने हालत में न रखें।
7.धन यंत्र या कुबेर यंत्र स्थापित करें
- घर के उत्तर दिशा में कुबेर यंत्र या लक्ष्मी यंत्र स्थापित करें।
- रोज़ दीपक जलाएं और मंत्रों का जाप करें।
8.काले रंग से बचें
- घर के उत्तर दिशा में काले रंग का ज्यादा प्रयोग न करें।
- यह धन अवरोध का कारण बन सकता है।
9.नियमित दीपक जलाएं
- हर शुक्रवार को लक्ष्मी पूजन करें।
- तुलसी के पास दीपक जलाने से भी आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
ध्यान रखें:
ये कुछ वास्तु टिप्स हैं जिसे करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन वास्तु में आस्था रखने के साथ-साथ सही प्लानिंग, सेविंग और निवेश करना भी जरूरी है। वास्तु सकारात्मक ऊर्जा देता है, पर मेहनत और प्लानिंग के साथ।
No Previous Comments found.