"इन 5 कार्यों से सावन में रखें दूरी, जानें कारण"

सावन का महीना हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व रखता है। यह माह भगवान शिव को समर्पित होता है और इसमें कुछ कार्यों को वर्जित माना जाता है। इसलिए सावन शुरू होने से पहले इन पांच कामों को निपटा लेना शुभ माना जाता है: आईये जानते हैं सावन में नहीं करने वाले 5 कार्य:

शादी-ब्याह के कार्य नहीं होते

सावन को वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए अशुभ माना जाता है। इस महीने में विवाह, सगाई आदि नहीं की जाती। इसलिए अगर ऐसी कोई योजना हो, तो सावन से पहले ही कर लें।

भूमि पूजन या नया घर बनाना टालें
सावन के महीने में गृह निर्माण, भूमि पूजन या नई प्रॉपर्टी खरीदने को शुभ नहीं माना जाता। यह कार्य चातुर्मास के कारण रोके जाते हैं।

बाल कटवाना और शेविंग से परहेज
कई श्रद्धालु सावन में बाल कटवाना, दाढ़ी बनवाना या नाखून काटना भी वर्जित मानते हैं, खासकर सोमवार को। यह संयम और तप का महीना होता है।

गर्भवती महिलाओं को विशेष सतर्कता रखनी चाहिए
धार्मिक मान्यता के अनुसार सावन में नकारात्मक ऊर्जा अधिक सक्रिय रहती है, इसलिए गर्भवती महिलाओं को अत्यधिक धार्मिक यात्राओं या भीड़भाड़ से बचना चाहिए।

मांसाहार और नशे से परहेज
सावन में मांस, मदिरा, लहसुन-प्याज आदि का सेवन वर्जित माना गया है। इसे संयम, साधना और शुद्धता का महीना माना जाता है।

क्या करें सावन से पहले?
जरूरी शादियाँ या मांगलिक कार्य संपन्न करें. भूमि पूजन, गृह प्रवेश, वाहन क्रय आदि निपटा लें
नाईट पार्टी, ट्रिप्स आदि सावन से पहले प्लान करें. राशन आदि का स्टॉक कर लें अगर उपवास रखते हैं. धार्मिक तैयारी जैसे व्रत की योजना, जलाभिषेक की तैयारी करें. 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.