गुरु पूर्णिमा विशेष: 10 जुलाई को खुलेंगे इन राशियों के भाग्य के द्वार

गुरु पूर्णिमा एक शुभ अवसर होता है जब लोग अपने गुरुओं का सम्मान करते हैं और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। ज्योतिष के अनुसार, गुरु पूर्णिमा का दिन कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होता है। इस दिन गुरु बृहस्पति की कृपा जिन राशियों पर होती है, उन्हें करियर, कारोबार और धन के मामलों में विशेष सफलता मिल सकती है।  इस साल 2025 में गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई, गुरुवार को मनाई जाएगी। यह आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि पर पड़ती है, जो 10 जुलाई की रात लगभग 1:36 बजे शुरू होकर 11 जुलाई की सुबह लगभग 2:06 बजे तक रहेगी 

आईये जानते हैं गुरु पूर्णिमा 2025 पर किन राशियों के खुलेंगे भाग्य:

धनु राशि (Sagittarius):

  • गुरु आपकी ही राशि के स्वामी हैं, इसलिए इन पर विशेष कृपा बनी रहती है।
  • करियर में प्रमोशन या नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।
  • व्यापार में अचानक लाभ की संभावना है।

मीन राशि (Pisces):

  • बृहस्पति के प्रभाव से शिक्षा और करियर में उन्नति के संकेत हैं।
  • कोई बड़ा प्रोजेक्ट या डील मिल सकती है।
  • विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत शुभ रहेगा।

सिंह राशि (Leo):

  • नया बिजनेस शुरू करने या निवेश करने के लिए उत्तम समय।
  • गुरु पूर्णिमा पर धार्मिक कार्यों में भाग लेना अत्यंत लाभकारी रहेगा।
  • भाग्य का साथ मिलेगा और रुके हुए काम बनेंगे।

वृषभ राशि (Taurus):

  • कार्यस्थल पर मान-सम्मान बढ़ेगा।
  • आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
  • परिवार में भी शुभ समाचार मिल सकता है।

उपाय:

  • गुरु पूर्णिमा पर नीचे दिए गए उपाय करने से इन राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है:
  • गुरु या शिक्षक का सम्मान करें।
  • पीले वस्त्र पहनें और चने की दाल का दान करें।
  • "ॐ गुरवे नमः" मंत्र का जाप करें।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.