Dhanteras 2025: खरीदें ये 7 चीजें, मां लक्ष्मी की बरसेगी असीम कृपा

धनतेरस, जिसे धनत्रयोदशी भी कहा जाता है, दिवाली के पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत है। यह कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि का विशेष पूजन होता है। माना जाता है कि इस दिन खरीदारी करने से घर में समृद्धि आती है और धन 13 गुना बढ़ जाता है।
धनतेरस का महत्व
धनतेरस को धन त्रयोदशी और धन्वंतरि त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसी के प्रतीक स्वरूप बर्तन, धातु और अन्य उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा चली आ रही है।
इस दिन यमदीप जलाना भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा करने से रोग, शोक, भय, दुर्घटना और अकाल मृत्यु से सुरक्षा मिलती है। घर के मुख्य द्वार पर दीप जलाने और यमदीपदान करने की परंपरा है।
धनतेरस पर पूजा में शामिल ये चीज़ें जरूर रखें
- पान – देवी-देवताओं के वास का प्रतीक।
- सुपारी – ब्रह्मा, यम, वरुण और इंद्र का प्रतीक।
- साबुत धनिया – आर्थिक समस्याओं को दूर करने में सहायक।
- बताशा और खील – माता लक्ष्मी के प्रिय भोग।
- दीया – यमदेव प्रसन्न करने और घर में उजाला लाने के लिए।
- कपूर – घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए।
धनतेरस 2025: खरीदें ये 7 चीज़ें
सोना-चांदी
- भाग्य और धन बढ़ाने के लिए।
- खरीदें: गहने, सिक्के या मूर्तियां।
कुबेर यंत्र
- घर और तिजोरी में रखें, 108 बार मंत्र जप करें।
- धन-संपत्ति में वृद्धि होती है।
तांबा और कांसा के बर्तन
स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा के लिए।
झाड़ू
नई झाड़ू से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
शंख और रूद्राक्ष
घर में लक्ष्मी का वास और संकट नाश।
भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्ति
बुद्धि, धन और समृद्धि बढ़ाने के लिए।
नमक और साबुत धनिया
घर में धन वृद्धि और दरिद्रता नाश।
पूजा के बाद आंगन या गमलों में डालें।
धनतेरस का शुभ मुहूर्त 2025
- प्रारंभ: 18 अक्टूबर 2025, दोपहर 12:18 बजे
- समाप्ति: 19 अक्टूबर 2025, दोपहर 1:51 बजे
धनतेरस पर क्या करें
- नव बर्तन, झाड़ू, सूपड़ा खरीदें और पूजन करें।
- घर और मंदिरों में दीपक प्रज्वलित करें।
- तांबे, पीतल, चांदी के बर्तन और जेवर खरीदें।
- कार्तिक स्नान और प्रदोष काल में दीपक जलाएं।
धनतेरस के दिन की गई ये खरीदारी और पूजा न केवल घर में समृद्धि लाती है, बल्कि परिवार के सभी सदस्य सुखी और सुरक्षित रहते हैं। इस बार, 2025 में धनतेरस पर इन चीज़ों की खरीदारी और पूजन से मां लक्ष्मी की असीम कृपा आपके घर पर बनी रहेगी।
No Previous Comments found.