सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

PM मोदी ने गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

PM मोदी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर सुबह-सुबह किए गए अपने हिंदी और अंग्रेजी पोस्ट में ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य पर जोर दिया। उन्होंने लिखा, “सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। भारत के गौरव, सम्मान का प्रतीक यह भव्य राष्ट्रीय पर्व आपके जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "मेरे सम्मानित प्रदेश वासियों, हमारा संविधान हमें स्वतंत्रता, समता, न्याय और बंधुता का अमूल्य उपहार प्रदान करता है। ये संवैधानिक मूल्य लोकतंत्र की आत्मा हैं। गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर मैं विशेष रूप से प्रदेश के युवाओं से आह्वान करता हूं कि वे संविधान के आदर्शों को आत्मसात करते हुए नए उत्तर प्रदेश के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। संविधान के प्रति निष्ठा, राष्ट्र के प्रति समर्पण और समाज के प्रति उत्तरदायित्व का संकल्प लें। सभी प्रदेश वासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हृदय से शुभकामनाएं।"

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दीं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "77वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के सभी निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह दिन हमें संविधान की गरिमा, लोकतंत्र की ताकत और राष्ट्रीय एकता की याद दिलाता है। आइए, कड़ी मेहनत, ईमानदारी और समर्पण के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने के लिए एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत बनाने में शामिल हों। जय हिंद! जय देवभूमि उत्तराखंड!"

सीएम भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री आवास पर फहराया तिरंगा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गणतंत्रदिवस पर जयपुर में मुख्यमंत्री आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर उन्होंने कहा, "मैं गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य के लोगों को बधाई देता हूं। 1950 में इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। भारत का संविधान दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान है और हम सभी उस संविधान से बंधे हुए हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। मैं उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में खुद को समर्पित किया और संविधान को लागू किया।"

'संविधान बनाने वालों को सलाम करते हैं', कांग्रेस ने दीं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट लिखते हुए कहा, "हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों और हमारे संविधान बनाने वालों को सलाम करते हैं, जिनके बलिदानों ने हमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे पर आधारित हमारा गणतंत्र दिया। उनके बहादुर संघर्ष और अमर विरासत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। सभी भारतीयों को 77वें गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!"

भारतीय वायुसेना ने दीं गणतंत्र दिवस की शुभकानाएं

बयान में कहा गया, "भारतीय वायु सेना 77वें गणतंत्र दिवस, 2026 पर हार्दिक शुभकामनाएं देती है। हमेशा सतर्क रहने वाली IAF अपने संकल्प में अडिग, चुनौतियों से अप्रभावित और कार्रवाई में सटीक है - देश के आसमान की रक्षा करने और हमारे संविधान के आदर्शों को सम्मान और साहस के साथ बनाए रखने में दृढ़ है।"

अमित शाह ने देशवासियों को दीं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। इस अवसर पर सभी स्वाधीनता सेनानियों व मजबूत लोकतंत्र की नींव रखने वाले संविधान निर्माताओं को नमन करता हूँ। आइए, मोदी जी के नेतृत्व में संवैधानिक मूल्यों को और सशक्त बनाते हुए ‘विकसित भारत’ बनाने का संकल्प लें।"

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.