लखनऊ में दिखेगी नौ राज्यों की सांस्कृतिक विविधताऐं, गणतंत्र दिवस होगा खास

लखनऊ। इस बार गणतंत्र दिवस पर विधानभवन के पास पहली बार नौ राज्यों की सांस्कृतिक विविधताओं का एक साथ समागम देखने को मिलेगा। इस कार्यक्रम में हर राज्य के कलाकार एक-दूसरे की संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां देंगे। ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ थीम के तहत आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में असम, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार सहित अन्य राज्यों से लगभग 200 कलाकार हिस्सा लेंगे।
Lucknow gears up for Republic Day 2026 parade with full-dress rehearsal
 
स्थानीय संस्कृति के साथ-साथ लखनऊ के छात्रों द्वारा देशभक्ति गीतों के माध्यम से तिरंगे के नीचे भारत की विविध संस्कृतियों को प्रदर्शित किया जाएगा। शनिवार को विधानभवन के बाहर अंतिम पूर्वाभ्यास में 2000 से अधिक कलाकारों ने कतारबद्ध होकर अपनी प्रस्तुतियों का अंतिम रूप दिया। लखनऊ विश्वविद्यालय के कैडटों ने इस अभ्यास में शानदार प्रदर्शन किया। इस पूरे अभ्यास की निगरानी कैप्टन डॉ. रजनेश यादव, मेजर डॉ. किरण लता डंगवाल और फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. नागेंद्र कुमार मौर्य कर रहे थे।
Lucknow Republic Day Rehearsal 2026 at Assembly | Army, NCC & Students  Parade Practice | Lucknow: विधानसभा के सामने गूंजा देशभक्ति का जोश! गणतंत्र  दिवस परेड के पूर्वाभ्यास ने लखनऊ ...
 
देशभक्ति गीतों के बीच तोपों, बख्तरबंद वाहनों और टैंकों के साथ सेनाओं ने भी शानदार प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी विशाख जी ने बताया कि 26 जनवरी को कार्यक्रम के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य विशिष्ट अतिथि समारोह में शामिल होंगे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.