तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी के भगवान राम और शिव पर दिए बयान पर विवाद ,
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए.रेवंत रेड्डी द्वारा भगवान राम और भगवान शिव को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है। मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि भगवान शिव "गरीबों के भगवान" हैं जबकि भगवान राम "अमीरों के भगवान" हैं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया था कि बीजेपी उत्तर भारत में भगवान राम पर राजनीतिक नियंत्रण रखती है और भगवान शिव की उपेक्षा करती है। उनके इस बयान पर राज्य की सियासत गरमा गई है।
बीजेपी ने सीएम रेड्डी के इस बयान को हिंदू समुदाय को बांटने की साजिश करार दिया है। तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि हिंदू धर्म में देवी-देवताओं में कोई भेद नहीं किया जाता और मुख्यमंत्री को अपने इस बयान के लिए दुनिया भर के हिंदुओं से तुरंत सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति के तहत समाज को विभाजित करने की कोशिश कर रही है।
इस बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी नेताओं ने कहा कि भगवान राम और शिव दोनों की देश भर में बिना किसी क्षेत्रीय या आर्थिक भेद के पूजा की जाती है। बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने चेतावनी दी कि सनातन धर्म के खिलाफ ऐसे बयान कांग्रेस पार्टी को आगामी चुनावों में बहुत भारी पड़ेंगे।

No Previous Comments found.