पंचमठा धाम मे बिहड नदी पर मनाया गया श्रवणी उपाकर्म

रेवा : विप्र सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने आह्वान किया था इस बार श्रावणी उपाकर्म पंचमठा धाम के बीहर नदी मे मनाया जायेगा आज सुबह 7 बजे प्रो. बलराम तिवारी जी द्वारा पूरे विधि- विधान बैदिक तरीके से पूजा कराई गई,नदी में स्नान और संकल्प कराया गया तत्पश्चात पितरों के शांति के लिए तर्पण कराया गया उसके बाद हवन -यज्ञ कराया गया जानेयु के परिबर्तन और महत्व को बताया गया आज सुबह से ही श्रावणी उपाकर्म को लेकर ब्राह्मणो मे बहुत उत्साह देखा गया जिसमें आचार्य, वेदाचार्य भागवताचार्य और कर्मकांडी ब्राह्मण शामिल हुये विप्र सेवा संघ के राजीव शुक्ला ने बताया कि अगले वर्ष श्रावणी उपाकर्म वृहद और धूमधाम से मनाया जायेगा कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से संस्कृत भारती से इं. रामायण तिवारी, कीर्ति कुमार त्रिपाठी, उमेश पाण्डेय विप्र सेवा संघ से राजीव शुक्ला, रामायण पाण्डेय, जेपी मिश्रा, जयकरण अग्निहोत्री, मनोज पाण्डेय, ओम पाण्डेय, श्रेयांश शुक्ला, राजा तिवारी, रामचरित मिश्रा नेता जी सहित बड़ी संख्या में कर्मकांडी ब्राह्मण शामिल हुये।
रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी
No Previous Comments found.