अपर कलेक्टर ने तराई क्षेत्र के खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण,लापरवाही पर दी चेतावनी

रेवा - मध्य प्रदेश के रीवा जिले कि जवा तहसील में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। तहसील क्षेत्र में कुल 96 खरीदी केन्द्रों के माध्यम से किसानों से धान की खरीदी की जा रही है। खरीदी व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए राजस्व एवं संबंधित विभागों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।इसी क्रम में अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी ने खरीदी केन्द्र बरहुला,रिमारी,जवा एवं लूक कोनी आदि का निरीक्षण किया,निरीक्षण के दौरान उन्होंने केन्द्र प्रभारियों को उपार्जित धान का व्यवस्थित भण्डारण करने और समय पर परिवहन कर धान को गोदामों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों को चेतावनी दी।अपर कलेक्टर ने बताया कि गोदामों में धान पहुंचने के बाद ही स्वीकृति पत्र जारी किया जाता है, जिसके आधार पर किसानों का भुगतान होता है।परिवहन में देरी होने से किसानों को भुगतान में विलंब होता है।इसलिए इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी ने किसानों से संवाद कर खरीदी केन्द्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली।किसानों द्वारा बताई गई समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।इस अवसर पर नायब तहसीलदार निवेदिता त्रिपाठी सहित खरीदी कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित

रिपोर्टर - अर्जुन तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.