रीवा में निशुल्क स्पीच एंड हियरिंग कैंप,विशेषज्ञ जांच, थेरेपी और हियरिंग एड सलाह
रीवा : में बच्चों व वयस्कों के लिए विवेकानंद स्पीच एंड हियरिंग सेंटर के द्वारा नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर खास तौर पर उन बच्चों के लिए है जिन्हें बोलने में दिक्कत आ रही है,जैसे हकलाना, स्पष्ट बोलने में समस्या या स्पीच डिले। साथ ही ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों के लिए स्पीच थैरेपी और ऑक्यूपेशनल थैरेपी की सुविधा भी उपलब्ध होगी। शिविर में बच्चों की सुनने की पूरी जांच निःशुल्क की जाएगी, जिसमें कान की हर प्रकार की जांच,कान के परदे की जांच कंप्यूटर के माध्यम से, सुनने की क्षमता की जांच और डिजिटल हियरिंग एड्स से संबंधित परामर्श शामिल है। यह निःशुल्क शिविर विवेकानंद पांडे, ऑडियोलॉजिस्ट एंड स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजिस्ट के नेतृत्व में 9 फरवरी दिन सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विवेकानंद स्पीच एंड हियरिंग सेंटर,याजुवेंद्र टॉवर,अंगूरी बिल्डिंग के सामने, सुभाष चौक, यूनिवर्सिटी रोड, रीवा में आयोजित किया जा रहा है। अगर आपके बच्चे या परिवार में कोई सुनने-बोलने से जुड़ी समस्या से परेशान है, तो यह सुनहरा मौका है जहां विशेषज्ञ जांच और सलाह पूरी तरह मुफ्त मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए 7800687955 नंबर पर केंद्र से आप संपर्क भी कर सकते हैं।
रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी

No Previous Comments found.