विदेशी ताकतों के सामने घुटने टेकने वाले पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - शिव सिंह
रेवा : देश की संसद में बैठकर अमेरिका के पक्ष में कानून बनाने वाले देश विरोधी।भारत अमेरिकी मुफ़्त व्यापार समझौते को लेकर एसकेएम के नेता किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिव सिंह ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि देश की संसद में बैठकर अमेरिका के पक्ष में कानून बनाने वाले देश विरोधी है। यह समझौता न केवल किसानों के लिए डेथ वारंट है बल्कि देश की गुलामी की ओर बढ़ता एक कदम है। इतिहास गवाह है ऐसा ही व्यापार समझौता पहले ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत से किया था और बाद में पूरे देश को अपने अधीन कर लिया था। उनका आरोप है कि इस तरह के फैसले देश की खेती बीज दूध और किसानों मजदूरों की आजीविका पर सीधा खतरा पैदा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बिना किसानों की सहमति के किया गया कोई भी व्यापार समझौता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते कहा कि अगर इस समझौते के जरिए आयात को बढ़ावा दिया गया और कृषि को कमजोर किया गया तो इसके गंभीर और दूरगामी परिणाम होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के इतिहास में अलग-अलग पार्टियों से तमाम प्रधानमंत्री रहे लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे किसी ने विदेशी ताकतों अथवा अमेरिका के सामने घुटने टेकने का काम नहीं किया। शिव सिंह ने नरेंद्र मोदी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द किसान मजदूर देश विरोधी भारत अमेरिकी व्यापार समझौता रद्द नहीं किया जाता तो देश में फिर से बड़ा आंदोलन होगा और इस बार देश का किसान मजदूर आवाम देश की संसद के चारों ओर डेरा जमाने का काम करेगा।
रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी


No Previous Comments found.