हत्या के प्रयास के आरोपीगण अपर सत्र न्यायालय रीवा द्वारा किए गए दोषमुक्त

रेवा : खबर मध्यप्रदेश के रीवा जिले से है जहां अपर सत्र न्यायालय द्वारा हत्या के प्रयास के आरोपीगण दोषमुक्त किए गए हैं आरोपीगण की ओर से अधिवक्ता आशीष प्रताप सिंह और अधिवक्ता राजीव सिंह परिहार ( शेरा सिंह) ने की पैरवी।इस संबंध में एड राजीव सिंह परिहार (शेरा सिंह) ने मीडिया से चर्चा में कहा कि पुलिस थाना अमहिया जिला रीवा के अनुसार वर्ष 2021 के अक्टूबर महीने में मानस भवन के पास संग्राम सिंह,दिव्यांश शुक्ला, ज्ञानेंद्र सिंह, जितेंद्र पाठक, अम्बुज सिंह, सूर्यकांत तिवारी ने रॉड,तलवार,लाठी से आहत मयंक शुक्ला,अजय यादव के साथ गंभीर रूप से मारपीट की जिस पर आहतगणों के शरीर में प्राणघातक चोटें आई,पुलिस थाना अमहिया द्वारा आरोपीगणों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 307 सहित कई अन्य गंभीर धराओ में मुकदमा पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया और मामले का विचारण अपर सत्र न्यायालय रीवा के न्यायाधीश श्री संदीप श्रीवास्तव के द्वारा किया गया, अभियोजन अपना मामला आरोपीगण के खिलाफ साबित करने में असफल रहा तदुपरांत सभी आरोपीगण को हत्या के प्रयास के अपराध से दोषमुक्त घोषित किया गया।

रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.