किसान पंचायतों में शिरकत करने दो दिवसीय दौरे पर रीवा आएंगे डॉक्टर सुनीलम
रीवा : एमएसपी की कानूनी गारंटी किसान कर्जा मुक्ति भारत अमरीका ट्रेड डील रद्द करने मनरेगा योजना बहाल करने वन भूमि पट्टेधारी आदिवासी किसानों का नाम फार्मर आईडी में जोड़े जाने उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाये जाने निशुल्क बिजली प्रदान कराने आवारा पशुओं पर रोक लगाए जाने आदि मुद्दों को लेकर रीवा जिले में आयोजित दो दिवसीय किसान पंचायतों में शिरकत करने किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ सुनीलम 21 फरवरी को रीवा पहुंच रहे हैं। किसान पंचायत को राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता एड शिवसिंह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह शंखू प्रदेश सचिव संतकुमार पटेल किसान हितैषी जगदीश सिंह यादव महेंद्र नीरत पथरी संयोजक एड पुष्पेंद्र सिंह अध्यक्ष रीवा फौजी यदुवंश प्रताप सिंह अध्यक्ष मऊगंज अजय कुमार पटेल कार्यकारी अध्यक्ष लोकनाथ पटेल पूर्व सरपंच बालमीक पटेल सहित मोर्चे के नेता संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनीलम के नेतृत्व में यह किसान मजदूर अधिकार यात्रा का विंध्य में चौथा चरण है। 21फरवरी को सिरमौर तहसील के ग्राम पंचायत पथरी में सुबह 11:00 बजे एवं ग्राम पंचायत अतरैला में अपराह्न 3:00 बजे तथा 22 फरवरी को तहसील गुढ़ के ग्राम पंचायत बदवार में सुबह 11:00 बजे एवं ग्राम पंचायत पाती में अपराह्न 3:00 बजे किसान पंचायतों का आयोजन किया जाएगा। संगठन के जिला सचिव अनिल मिश्रा ने किसान मज़दूर आदिवासी साथियों से किसान पंचायत में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने अपील की है।
रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी

No Previous Comments found.