कान्हा गर्ग व प्रिंस पांडेय कोटेदार करसरा द्वारा प्रदीप शुक्ला भइया सरदार को जान से मारने की धमकी

कान्हा गर्ग व प्रिंस पांडेय कोटेदार करसरा द्वारा प्रदीप शुक्ला भइया सरदार को जान से मारने की धमकी

मध्यप्रदेश - सतना जिले के रैगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत करसरा से है जहां प्रिंस पाण्डेय व कान्हा गर्ग दोनों निवासी ग्राम करसरा द्वारा बालकृष्ण शुक्ला, प्रदीप शुक्ला उर्फ ​​भईया सरदार,शिवा शुक्ला को उपरोक्त व्यक्तियों की ऑडियो रिकार्डिंग में आरोपीगण द्वारा गाली गलौज कर क‌ट्टे से जान से खत्म करने का षडयंत्र किये जाने के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किये जाने को लेकर रैगांव थाना प्रभारी को सौंपा शिकायत पत्र। आपको बता दें कि ज्ञापन के दौरान प्रदीप शुक्ला ने मीडिया से चर्चा में कहा कि दिनांक 20.02.2026 को न्यूज ग्रुप चैनल के माध्यम से एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई है जिसमें प्रिंस पाण्डेय जोकि ग्राम करसरा का कोटेदार है जिसमें वह और उसका साथी कान्हा गर्ग पुराने विवाद की बातचीत करते हुए ऑडियो क्लिप में देशी क‌ट्टे की बातचीत करते हुए सुनाई दे रहें है कि कट्टा निकालना पड़ेगा और मौका मिलते ही किसी बात में उलझाकर और षडयंत्र कर प्रदीप शुक्ला‌ "भइया सरदार" को बुलाया जाकर घटना को अंजाम दे देंगे जिससे प्रार्थी प्रदीप शुक्ला काफी डरे हुए व भयभीत है की आरोपीगण के हौसले बुलंद है वह कभी भी किसी भी तरह की अप्रिय घटना कारित कर सकते है क्योकि आरोपीगणों की पहुच काफी मजबूत है जिससे उनके हौसले बुलंद है ऐसी स्थित में अरोपीगणों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही किया जाना आवश्यक है और प्रार्थी गणों की जान माल की सुरक्षा किया जाना न्यायहित में आवश्यक है अगर आरोपी के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही नहीं हुई तो वह कमी भी घटना को अंजाम दे सकते है क्योकि आडियो क्लिप में स्पष्ट रूप से अरोपीगण गाली गलौज व जान से खत्म करने की देशी कटूटे से मारने की बात कह रहे है जिनके विरूद्ध कार्यवाही किया जाना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने मीडिया के माध्यम से रैगांव थाना प्रभारी व पुलिस अधीक्षक सतना से गुहार लगाई है कि व्हाट्सएप ग्रुप न्यूज चैनल में वायरल हुए ऑडियो क्लिप में गाली गलौज व देशी कट्टे से जान से खत्म करने की धमकी देने वाले आरोपीगण प्रिंस पाण्डेय कोटेदार करसरा व कान्हा गर्ग के विरुद्ध अपराधिक मामला पंजीबद्ध कर न्यायोचित कारवाई करने का कष्ट करें जिससे प्रार्थी की जान माल की सुरक्षा हो सके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि मेरे साथ कोई भी अप्रिय घटना कारित होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी प्रिंस पाण्डेय कोटेदार व कान्हा गर्ग की रहेगी।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.