नाली निर्माण कार्य किया जा रहा डीपीआर के विपरीत व गुणवत्ताविहीन

टिकैतन पूर्वा में नाली निर्माण कार्य किया जा रहा डीपीआर के विपरीत व गुणवत्ताविहीन -अजय मिश्रा


रीवा - जिले के जवा जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत टिकैतन पुरवा से है जहां नाली निर्माण किया गया था त्रिकोण चौराहे से मुख्य मार्ग  तक करीब एक किलोमीटर दोनों तरफ नाली निर्माण प्रस्तावित है। निर्माण कार्य में नागरिकों ने लापरवाही का आरोप लगाया है। इस संबंध में सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत की गई है।इस संबंध में समाजसेवी अजय मिश्रा ने आरोप लगाया कि नाली निर्माण कार्य का काम गुणवत्ताही होने के साथ-साथ डीपीआर के विपरित किया जा रहा है। अजय मिश्रा ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों में ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ठेकेदार से सांठगांठ के चलते शासन के पैसे का पूरी तरह से दुरुपयोग किया जा रहा है। कई जगह नालियां खुली पड़ी हैं तो कहीं उसपे ढाका गया पटिया खुल रहा है व नष्ट हो रहा इस संबंध में सीएम हेल्पलाइन सहित ग्राम पंचायत को भी शिकायत की गई है लेकिन अभी तक समसया जस की तस बनीं हुई है किसी भी प्रकार का निराकरण नही किया जा रहा है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.