डिप्टी सीएम स्पष्ट करें पुराने न्यायालय भवन में कब से शुरू होंगी घोषित अदालतें- शिव सिंह
रेवा - कोठी कंपाउंड के पास स्थित पुराना न्यायालय भवन जहां कभी विंध्य प्रदेश का हाई कोर्ट भी संचालित होता था आज वही धरोहर जब से इंजीनियरिंग कॉलेज के पास नवीन न्यायालय भवन संचालित होने लगा तब से वह इमारत वीरान पड़ी है।अधिवक्ता शिव सिंह ने कहा कि रीवा जिला न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने एनजीटी, लेबर कोर्ट ,औद्योगिक न्यायालय, श्रम पदाधिकारी न्यायालय, एवं किशोर न्यायालय की अदालतें पुराने न्यायालय भवन में संचालित कराने विगत दो माह पूर्व डिप्टी सीएम को ज्ञापन दिया था और कुछ ही दिन बाद उन्हीं अधिवक्ताओं ने पत्रकार वार्ता कर डिप्टी सीएम को इस आशय की बधाई भी दे डाली कि मंत्री जी की कृपा से शीघ्र उक्त अदालतें पुराने न्यायालय भवन में संचालित होंगी, लेकिन अधिवक्ताओं और जनमानस को बातें हजम नहीं हुई थी कि डिप्टी सीएम के वर्तमान दिली करीबी भाजपा नेता पूर्व मंत्री महाराजा पुष्पराज सिंह ने भी पत्रकार वार्ता कर डिप्टी सीएम एवं सरकार को बधाई देते हुए उच्च न्यायालय की भी खंडपीठ बढ़ाए जाने की बात कह डाली। अधिवक्ता शिव सिंह ने कहा कि जिस तरह से जिनकी-जिनकी साजिश से पुराना न्यायालय भवन हटाया गया रीवा के अधिवक्ता एवं नागरिक उक्त बातें सुनकर सदमे में है उन्हें बातें आज भी हजम नहीं हो पा रहीं, इसलिए डिप्टी सीएम स्पष्ट करें कि उक्त अदालतें पुराने न्यायालय भवन में कब से और कब तक के लिए संचालित होगी।
रिपोर्टर - अर्जुन तिवारी


No Previous Comments found.