होली के पावन पर्व पर शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

रेवा : खबर मध्यप्रदेश के रीवा जिले से है जहां पर होली के पावन पर्व पर शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उ‌द्देश्य से रीवा पुलिस द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च।
होली के पावन पर्व पर शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उ‌द्देश्य से रीवा पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान के निर्देशन एवं उपस्थिति में शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। साथ ही जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में भी अनुविभागीय अधिकारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने आम नागरिकों से अपील की है कि होली का त्यौहार आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या डायल 112 पर दें।फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक रीवा शैलेन्द्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक राजीव पाठक एवं पुलिस बल के साथ विशेष दंगा नियंत्रण बल एवं प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित रहे। यह मार्च शहर के संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से होकर गुजरा, ताकि आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बना रहे तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।रीवा पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है तथा पुलिस बल सतत गश्त एवं निगरानी कर रहा है।
होली पर्व पर जन-सुरक्षा हेतु रीवा पुलिस ने नागरिकों से किया अपील
नशे की अवस्था में वाहन न चलाएँ।दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें।जबरदस्ती रंग न लगाएँ, महिलाओं का विशेष सम्मान करें।हुड़दंग,स्टंटबाज़ी एवं अश्लील हरकतों से दूर रहें।
सोशल मीडिया पर भ्रामक / आपत्तिजनक पोस्ट न करें।
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.