मऊगंज की धरती पूछ रही है आखिर सच बोलना अपराध क्यों -कुंज बिहारी तिवारी

रेवा - अगस्त क्रांति मंच के संयोजक कुंज बिहारी तिवारी ने विगत दिवस मऊगंज जिला प्रशासन द्वारा जनता के अधिकारों के लिए लड़ने वाले भ्रष्टाचार का विरोध करने वाले जनता की आवाज को शांतिपूर्ण तरीके से कलेक्ट्रेट के सामने अनशन के माध्यम से जिला प्रशासन तक पहुंचाने वाले  को पुलिस द्वारा जबरदस्ती तरीके से तानाशाही रवैए द्वारा जेल में डालने को लेकर मुखर होकर मीडिया से चर्चा में कहा कि जब एक छात्रावास अधीक्षिका पर 89 लाख रुपये की आर्थिक अनियमितता साबित हो सकती है,तो फिर यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या मऊगंज जिले के अन्य छात्रावासों की भी उसी पैमाने पर जांच होगी? और उससे भी बड़ा सवाल जब जल जीवन मिशन,खेत तालाब, सड़क,डैम, निर्माण, शिक्षा और खरीदी जैसे कार्यों में खुलेआम भ्रष्टाचार की चर्चा है,तो उस पर प्रशासन की ईमानदार नजर क्यों नहीं पड़ रही है?

क्या जनता की आवाज उठाना आज के परिवेश में अपराध है?

क्या सच बोलने वालों को फर्जी मुकदमे और जेल का डर दिखाकर तानाशाही तरीके से दबाया जाएगा? मऊगंज में यह सवाल गूंज रहा है क्या कानून केवल कमजोरों पिछड़ों शोषितों व आम नागरिकों के लिए है? क्या प्रशासन कुछ लोगों को बचाने के लिए सच को कुचल का काम कर रहा है? क्या लोकतंत्र में जनता की आवाज उठाना अपराध हो गया है? अगस्त क्रांति मंच की स्पष्ट मांग है कि जिले के सभी छात्रावासों की निष्पक्ष जांच हो, जल जीवन मिशन,निर्माण कार्यों और खरीदी की उच्च स्तरीय जांच हो भ्रष्टाचार की शिकायतों पर ईमानदारी से कार्रवाई हो अगर प्रशासन ने निष्पक्ष जांच कर दी तो 500 करोड़ आ सकता है। बड़ा घोटाला  यह देश क्रांतिकारियों की भूमि है।यहां सच को दबाया नहीं जा सकता। अगस्त क्रांति मंच शुरू से जनता की आवाज उठा रही है और आगे भी उठाते रहेगी।

रिपोर्टर - अर्जुन तिवारी  

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.