गौशाला से गायब हो रहे गौवंश? विधानसभा में भेजी गई जानकारी पर उठे सवाल
मऊगंज - जिले में गौवंश संरक्षण को लेकर गंभीर सवाल खड़ा हो रहें हैं। ग्राम पंचायत के पंचनामा और पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार थाना हनुमना के अपराध क्रमांक 189/24 में जब्त 33 गौवंश को सुरक्षा के लिए स्थानीय गौशाला में सुपुर्द किया गया था।लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि वर्तमान में गौशाला में उतने गौवंश मौजूद नहीं हैं जितने कागज़ों में दर्शाए गए हैं। पंचायत के पंचनामा में भी उल्लेख किया गया है कि गौशाला में रखे गए कई गौवंश गायब हैं।ऐसे में गंभीर सवाल यह उठ रहा है कि जिन गौवंश के नाम पर शासन से भुगतान हो रहा है,वे आखिर हैं कहाँ?
प्रदेश में हाल ही में इंदौर में विधानसभा को गलत जानकारी देने के मामले में अधिकारियों पर कार्रवाई हुई थी। अब मऊगंज जिले में भी यह मांग उठ रही है कि यदि विधानसभा या प्रशासन को गलत जानकारी भेजी गई है तो जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
अगस्त क्रांति मंच संयोजक कुंज बिहारी तिवारी व पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और गौवंश की वास्तविक संख्या का सत्यापन कराया जाए।
संवाददाता -अर्जुन तिवारी

No Previous Comments found.