किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा
रेवा : किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष भौजी यदुवंश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में ऋतुराज पार्क रीवा में संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार पर बृहद चर्चा उपरांत संयुक्त किसान मोर्चे के आवाहन पर आज 10 मार्च को विश्व शांति हेतु सम्राज्यवादी युद्ध विरोधी दिवस मनाया गया। किसान संघर्ष समिति की माँग है कि अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर जारी युद्ध को तुरंत रोका जाए विश्व के सभी देशों की संप्रभुता की रक्षा की जाए। भारत सरकार ईरान के राष्ट्राध्यक्ष अयातुल्लाह खामेनेई की हत्या 165 छात्राओं तथा सैकड़ों नागरिकों की हत्या की कड़ी निंदा करे तथा विश्व शांति अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र की रक्षा हेतु विश्व देशों को एकजुट करने में अग्रणी भूमिका निभाए। बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित राष्ट्रीय महासचिव शिव सिंह ने कहा कि मोदी सरकार यदि देश हित में फैसले नहीं लेती तो संयुक्त किसान मोर्चे के नेतृत्व में लड़ाई जारी रहेगी। साथ ही विगत 9 मार्च को जंतर मंतर में आयोजित मजदूर किसान संसद के फैसले 23 मार्च को साम्राज्यवाद विरोधी दिवस एवं एक अप्रैल को राष्ट्रीय काला दिवस मनाए जाने का भी निर्णय पारित किया गया। बैठक में संगठन के नेता कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह शंखू प्रदेश सचिव संतकुमार पटेल संभागीय संयोजक पुष्पेंद्र सिंह एड कार्यकारी जिला अध्यक्ष लोकनाथ पटेल जिला सचिव अनिल मिश्रा शिवनाथ सिंह बघेल राजनारायण सिंह दौलत सिंह लाल आदि साथी शामिल रहे।
रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी

No Previous Comments found.