मऊगंज जिले के ग्राम पंचायत से पैपखार में अटल ई-सेवा केंद्र का शुभारंभ
रेवा : टेली लॉ का विशेष कैंप लगा कर ग्रामीणजनों को जागरूक किया गया।मऊगंज जिले के हनुमना जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पैपखार में सीएससी अटल ई-सेवा केंद्र का उद्धघाटन ग्राम पंचायत सरपंच संयोगिता पांडेय,जनपद सदस्य जय प्रकाश तिवारी,सीएससी राज्य इंस्यूरन्स प्रमुख रवि सिंह के द्वारा किया गया lअतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत जिला प्रबंधक सीएससी रवि शंकर मिश्रा द्वारा किया गया। अटल ई-सेवा केंद्र कॉमन सर्विस सेंटर पर ग्राम वासियों को शासन द्वारा निर्धारित दरों पर शासन की योजनाओं के संबंध में जानकारी तथा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी। अटल ई-सेवा केंद्र खोलने के लिए ग्राम पंचायत के भवन या ई पंचायत भवन में कक्ष उपलब्ध कराया जाएगा। ग्राम पंचायत के बिजली कनेक्शन से ही इन केंद्रों को चलाया जाएगा। इन केंद्रों के द्वारा कई योजनाओं का लाभ सीधा ग्रामीणों तक पहुंचाया जाएगा।
इस कार्यक्रम में राज्य कार्यालय से रवि सिंह एवं जिला प्रबंधक रविशंकर मिश्रा के द्वारा टेली लॉ के बारे में भी ग्रामीण जनों को बताया गया l टेली लॉ के माध्यम से नागरिकों को निशुल्क कानूनी सलाह प्राप्त हो सकेगी l
सीएससी के माध्यम से दी जाने वाली सेवाऐं जैसे कि बैंकिंग, लोन बाज़ार, फार्मर आईडी पंजीयन, इंस्यूरन्स आदि सेवाओं के बारें में उपस्थित सीएससी संचालकों को जानकारी दी गयी lश्रम निरीक्षक अंकुर यादव एवं सुशील कुमार द्वारा प्रधानमंत्री योगी मानधन योजना के बारें में बताया गया l इस योजना के तहत 18 से 40 वर्ष के बीच असंगठित श्रमिकों के लिए तीन हजार रुपए की सुनिश्चित स्वैच्छिक और अंशदाई पेंशन योजना का लाभ भी अटल ई-सेवा केंद्र से चालू है।पंजीयन हेतु आधार कार्ड एवं बैंक खाता होना अनिवार्य है।इस अवसर पर अटल ई-सेवा संचालक सत्यम कुशवाहा, सचिव बृजवासी कोल,ग्राम रोजगार सहायक निखिल पांडेय, पीसीओ लोलर प्रसाद मिश्रा, बैंक प्रतिनिधि अतुल मिश्रा, सौभाग्य पांडेय सहित सैकड़ों ग्रामीण जन एवं सीएससी संचालक उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी

No Previous Comments found.