देश के गैस भंडारण का भंडाफोड़ इस्तीफा दे मोदी- शिव सिंह
रेवा : देश में रसोई गैस की भारी किल्लत पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट शिव सिंह ने मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की हैसियत से विदेशों में अधिकतर समय बिताने वाले नरेंद्र मोदी की असलियत सामने आ चुकी है। ईरान से अमेरिकी इजरायल युद्ध के अभी 11 दिन हुए हैं। सरकार गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों के भंडारण के संबंध में जहां बड़े-बड़े दावे कर रही थी आज उसके भंडारण का भंडाफोड़ हो चुका है। शिव सिंह ने कहा कि पहले से ही देश महंगाई की मार झेल रहा था। जनता पर अब सीधे गैस सिलेंडर की अतिरिक्त कमी का बोझ पड़ रहा है। लोग लंबी कतारों पर खड़े होने को मजबूर हैं। शिव सिंह ने यह भी कहा कि सिलेंडर महंगा भी कर दिया गया और सरकार के संरक्षण में एजेंसी संचालक कालाबाजारी भी कर रहे हैं । ऐसे देश चलाने में अक्षम प्रधानमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।
रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी

No Previous Comments found.