रीवा जिला सचिव बनाए जाने पर शिशिर सिंह तिवारी ने पार्टी हाईकमान का किया आभार व्यक्त
रीवा : खबर मध्यप्रदेश के रीवा जिले से है जहां सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय युवा नेता शिशिर सिंह तिवारी को आम आदमी पार्टी रीवा इकाई का जिला सचिव बनाए जाने पर उनके द्वारा पार्टी हाईकमान का किया गया आभार व्यक्त।इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा कहा यह नियुक्ति प्रदेश प्रभारी व दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर,जितेंद्र चौरसिया,अमित सिंह,इंजीनियर दीपक सिंह, भक्तराज सिंह, प्रमोद शर्मा ,राजीव सिंह परिहार, रवि मिश्रा एवं शुभ्रांशु द्विवेदी की अनुशंसा पर की गई है । इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पार्टी की नीति से लोगों को अवगत कराए जाने के लिए हरेक प्रयास उनके द्वारा किए जाएंगे साथ ही आम आदमी पार्टी के द्वारा दिल्ली व पंजाब राज्य में जनहित के किए गए कार्यों से भी लोगों को अवगत कराने का कार्य किया जाएगा।शिशिर सिंह तिवारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह के रीवा जिले में अत्यंत करीबी माने जाते है। इस नियुक्ति को लेकर जिले में हर्ष व्याप्त है व उनके शुभचिंतकों द्वारा शुभकामनाएं संदेश प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी

No Previous Comments found.