राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, कलेक्टर ने दिया जांच का आश्वासन
रेवा : खबर मध्यप्रदेश के रीवा जिले से है जहां आए दिन खबरें कवरेज करने के दौरान पत्रकारों के साथ मारपीट,छीना झपटी की खबरें सोशल मीडिया पर आते रहती है इसी क्रम में विगत दिवस हुजूर एसडीएम कार्यालय में कवरेज के दौरान पत्रकार के साथ हुई मारपीट व मोबाइल छीनने के आरोपों को लेकर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि.) के पदाधिकारियों ने कलेक्टर प्रतिभा पाल को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर उचित कायवाही की मांग की।सोमवार को परिषद के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि यदि सरकारी कार्यालयों में ही पत्रकारों के साथ इस प्रकार की घटनाएं होती हैं तो यह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के लिए चिंता का विषय है। ज्ञापन में मांग की गई कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ उचित व कठोर कार्रवाही की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।इस दौरान कलेक्टर प्रतिभा पाल ने परिषद के पदाधिकारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि एसडीएम कार्यालय में हुई घटना को गंभीरता से लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कवरेज के दौरान पत्रकार से मारपीट और मोबाइल छीनने के जो आरोप लगाए गए हैं,उनकी जांच एसडीएम कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर की जाएगी तथा कार्यालय का निरीक्षण भी कराया जाएगा। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ प्रशासन द्वारा उचित कार्यवाही की जाएगी और पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
इस मौके पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि.) के जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सोनी, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन तिवारी, जिला उपाध्यक्ष आकाश स्वर्णकार, जिला महामंत्री अंशुल तिवारी, जिला मंत्री वीरेंद्र सोंधिया, जिला सचिव काजू साहू, जिला सचिव दिव्यांशु माझी, जिला महासचिव सूरज सोंधिया, जिला महासचिव उदय रावत, जिला कार्यकारिणी सदस्य शिवेश बुनकर, जिला कार्यकारिणी सदस्य सागर साकेत सहित कई पत्रकार साथी उपस्थित रहे।परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर संगठन हमेशा आवाज उठाता रहेगा और यदि आवश्यक हुआ तो आगे भी आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी
No Previous Comments found.