आम आदमी पार्टी ने श्रीनिवास पटेल को बनाया किसान विंग जिला सचिव,कार्यकर्ताओं में उत्साह

रीवा : खबर मध्यप्रदेश के रीवा जिले से है जहा आम पार्टी रीवा इकाई का किसान विंग जिला सचिव बनाए जाने पर श्रीनिवास पटेल ने पार्टी शीर्ष नेतृत्व का किया आभार व्यक्त। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि "आम आदमी पार्टी ने मुझे किसान विंग का जिला सचिव नियुक्त किया है, जिसके लिए मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभारी हूं। मैं पिछले कई वर्षों से किसान हितों की रक्षा और कृषि संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए लड़ता रहा हूं।मैंने हमेशा किसानों के हितों की रक्षा के लिए काम किया है और आगे भी करता रहूंगा। मैं क्षेत्र में किसानों की समस्याओं जैसे कि फसल की उचित कीमत, बिजली बिल,पानी की समस्या, कृषि ऋण,आवारा पशुओं से फसल की सुरक्षा,भ्रष्टाचार और अन्य मुद्दों पर लगातार लड़ता रहा हूं और इन समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करूंगा।श्रीनिवास पटेल गुढ़ विधानसभा के बदवार गांव से आते हैं इसके पहले ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर काम किया और पार्टी ने अब इनको किसान विंग का जिला सचिव बनाया है जिस पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। 
इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मैंने शुरू से आम आदमी पार्टी की रीति व नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक  पहुंचाने का काम किया है और आगे भी इसी तरह से पार्टी के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का प्रयास करूंगा। मैं अपने क्षेत्र एवं रीवा जिले के किसानों,ग्रामीणों एवं युवाओं के सहयोग और समर्थन की अपेक्षा करता हूं और आशा करता हूं कि हम मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे।

रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.