बढ़ी गैस कीमतों का विरोध रोकने युद्ध के बहाने भंडारण की बताई जा रही कमी- शिव सिंह

रीवा : खबर मध्यप्रदेश के रीवा जिले से है जहां बढ़ी हुई घरेलू गैस की कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव शिव सिंह ने केंद्र की बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि घरेलू गैस कीमतों में वृद्धि का विरोध रोकने अमेरिका इजरायल बनाम ईरान युद्ध के बहाने देश में गैस भंडारण की कमी बातकर केंद्र सरकार महंगाई में पर्दा डालने का काम कर रही है। साथ ही केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि युद्ध के प्रारंभिक दौर पर ही एलपीजी गैस का मूल्य 60 रुपए बढ़ाकर देशवासियों के रसोई पर बड़ा हमला किया गया है। जहां एक तरफ सरकार कहती है कि पश्चिम एशिया में तनाव के कारण आपूर्ति श्रृंखला पर दबाव है और दूसरी ओर कहती है कि देश में वर्तमान में रसोई गैस की कोई भारी कमी नहीं है सरकार के पास पर्याप्त भंडारण है इसका मतलब देशवासी गैस की कीमतों पर बढ़ोतरी का विरोध न करें इसलिए सरकार ने देश को लाइनों में खड़ा होने के लिए मजबूर करने का काम किया है। शिव सिंह ने यह भी कहा कि देश की सरकार में जन विरोधी नेताओं का जमावड़ा है यह सरकार जुल्मी एवं तानाशाह हो चुकी है।

रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.