टेली-लॉ जागरूकता शिविर के माध्यम से नागरिकों को किया गया जागरूक

रेवा : सीएससी द्वारा संचालित टेली-लॉ सेवा के अंतर्गत टेली-लॉ जागरूकता शिविर का सफल आयोजन मऊगंज जिले के नईगढ़ी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत मौहरिया में किया गया। इस शिविर में उपस्थित सीएससी संचालकों और हितग्राहियों को टेली-लॉ सेवा के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम में विशेष रूप से सीएससी जिला प्रबंधक रवि शंकर मिश्रा द्वारा ग्रामीणों को टेली-लॉ के माध्यम से मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सलाह, ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया तथा इसके लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया।साथ ही सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के माध्यम से उपलब्ध विभिन्न सेवाओं जैसे सरकारी योजनाएं, डिजिटल सेवाएं, वित्तीय सेवाएं एवं अन्य नागरिक सुविधाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई। उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक टेली-लॉ सेवा का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच सीताराम पटेल, शिवेंद्र सिंह, प्रदुम्न तिवारी, बृजेन्द्र चतुर्वेदी, सुखसेन साकेत, अरुण साकेत, आनंद सिंह वीएलईयों सहित ग्रामीण  ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं कई हितग्राहियों के प्रकरण पंजीकृत भी किए गए।

रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.