बर्बादी पर पर्दा डालने भाजपा मना रही जश्न- शिव सिंह

रेवा : आज देश भर में भाजपा के हवाले से यह प्रचारित किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ते हुए देश में लंबे समय तक प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के रूप में शासक प्रमुख की हैसियत से सेवा देने का गौरव प्राप्त कर चुके हैं। बीजेपी ने यह भी कहा कि वह सच्चे प्रधान सेवक हैं। जश्न दौरान ही बीजेपी पर जवाबी हमला बोलते हुए सपा राष्ट्रीय सचिव शिव सिंह ने कहा कि बीजेपी देश की बर्बादी पर पर्दा डालने झूठा जश्न मना रही है। उन्होंने कहा कि पवन कुमार चामलिंग लगातार 24 साल 165 दिनों तक सिक्किम के मुख्यमंत्री रहे। जिन्होंने शिक्षा स्वास्थ्य एवं बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का काम किया तथा सिक्किम को एक जैविक और स्वच्छ राज्य के रूप में अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई थी। शिव सिंह ने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के रूप में लगातार 8931 दिनों से शासन सत्ता में हैं उन्होंने प्रत्येक क्षेत्र में देश को गुलामी की ओर ले जाने का काम किया है। आज प्रत्येक क्षेत्र में देश की बर्बादी का रिकॉर्ड टूट चुका है। पूरे देश को सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री का इस्तीफा मांगना चाहिए।

रिपोर्टर : अर्जुन  तिवारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.