नईगढ़ी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत भीर में सीएससी अटल ई-सेवा केंद्र का शुभारंभ
रेवा : नईगढी जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भीर में सीएससी अटल ई-सेवा केंद्र का उद्धघाटन सीएससी जिला प्रबंधक रवि शंकर मिश्रा के द्वारा किया गया अटल ई-सेवा केंद्र कॉमन सर्विस सेंटर पर ग्राम वासियों को शासन द्वारा निर्धारित दरों पर शासन की योजनाओं के संबंध में जानकारी तथा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इन केंद्रों के द्वारा कई योजनाओं का लाभ सीधा ग्रामीणों तक पहुंचाया जाएगा। टेली-लॉ जागरूकता शिविर के माध्यम से नागरिकों को किया गया जागरूक l सीएससी द्वारा संचालित टेली-लॉ सेवा के अंतर्गत टेली-लॉ जागरूकता शिविर का सफल आयोजन मऊगंज जिले के नईगढी ब्लॉक अंतर्गत भीर पंचायत में किया गया। इस शिविर में उपस्थित सीएससी संचालकों और हितग्राहियों को टेली-लॉ सेवा के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम में विशेष रूप से सीएससी जिला प्रबंधक रवि शंकर मिश्रा द्वारा टेली-लॉ के माध्यम से मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सलाह, ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया तथा इसके लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया।
साथ ही सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के माध्यम से उपलब्ध विभिन्न सेवाओं जैसे सरकारी योजनाएं,डिजिटल सेवाएं, वित्तीय सेवाएं एवं अन्य नागरिक सुविधाओं की जानकारी भी उपस्थित लोगों को दी गई। उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक टेली-लॉ सेवा का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में अटल ई सेवा संचालक सुखसेन साकेत, शिवेंद्र सिंह, सौभाग्य पांडेय, शनि बारी वीएलईयों सहित नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं कई हितग्राहियों के प्रकरण पंजीकृत भी किए गए।
रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी


No Previous Comments found.