टेली-लॉ जागरूकता शिविर के माध्यम से नागरिकों को किया गया जागरूक

रेवा - सीएससी द्वारा संचालित टेली-लॉ सेवा के अंतर्गत टेली-लॉ जागरूकता शिविर का सफल आयोजन रीवा जिले के गंगेव ब्लॉक अंतर्गत मनगवां तहसील स्थित रिद्धि सिद्धि इंस्टीटीयूट में किया गया। इस शिविर में उपस्थित सीएससी संचालकों और हितग्राहियों को टेली-लॉ सेवा के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से सीएससी जिला प्रबंधक रवि शंकर मिश्रा द्वारा टेली-लॉ के माध्यम से मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सलाह,ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया तथा इसके लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया।साथ ही सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के माध्यम से उपलब्ध विभिन्न सेवाओं जैसे सरकारी योजनाएं, डिजिटल सेवाएं, वित्तीय सेवाएं एवं अन्य नागरिक सुविधाओं की जानकारी भी उपस्थित लोगों को दी गई। उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक टेली-लॉ सेवा का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम वीएलईयों सहित नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं कई हितग्राहियों के प्रकरण पंजीकृत भी किए गए।

रिपोर्टर - अर्जुन तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.