अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट,रीवा के मजदूरों का आंदोलन 21 वें दिन भी जारी,8 घंटे की ड्यूटी की मांग पर अड़े
रीवा : अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट,बेला रीवा के 300 से अधिक मजदूर पिछले 21 दिनों से अपनी जायज़ मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। मजदूर प्लांट के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं और उनकी मुख्य मांग 8 घंटे की ड्यूटी शिफ्ट व सभी श्रमिकों को ड्यूटी मे लेना निर्धारित करना है।
आंदोलन की वजह
आंदोलनकारी मजदूरों का कहना है कि प्रबंधन उनसे 24 से 36 घंटे तक लगातार काम करवा रहा है,जो अमानवीय और श्रम कानूनों का सरासर उल्लंघन है। इससे न केवल मजदूरों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है, बल्कि सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी प्लांट मे पहले कई मजदूरों की मौते हो चुकी है जिनको प्रबंधन ठिकाने लगा चूका है।
मजदूरों की मांगें
मजदूरों की मांग है कि काम के घंटे 8 घंटे प्रतिदिन निर्धारित किए जाएं एवं निकाले गए 300 श्रमिकों को काम मे वापस लिया जाये। वेतन में सम्मानजनक वृद्धि की जाए तथा सीमेंट वेज बोर्ड सेटलमेंट के तहत वेतन दिया जाये, कार्यस्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं तथा सेफ्टी नियमो का पालन किया जाये।
प्रबंधन की भूमिका
मजदूरों का आरोप है कि प्रबंधन उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रहा है और उनकी समस्याओं को सुनने को तैयार नहीं है। इस बीच, श्रम विभाग के हस्तक्षेप के बाद भी प्रबंधन टालमटोल कर रहा है।
समर्थन
मजदूरों के इस आंदोलन को स्थानीय समुदायों और अन्य श्रम संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है। सभी का मानना है कि मजदूरों की मांगें पूरी तरह जायज़ हैं और उन्हें न्याय मिलना चाहिए।
अनशन करियों ने की अपील
हम मीडिया से अपील करते हैं कि वे इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएं और मजदूरों की आवाज़ को जनता तक पहुंचाएं। यह न केवल मजदूरों का संघर्ष है, बल्कि श्रम कानूनों के पालन और मानवाधिकारों की रक्षा का खुला उलंघन है।
इस आंदोलन मे 300 मजदूर सहित, रामसरोज कुशवाहा महामंत्री एटक,अरुण तिवारी, का. लालमणि त्रिपाठी जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 15 रीवा,प्रमोद शर्मा प्रदेश प्रवक्ता आप मध्यप्रदेश,अनिल त्रिपाठी सामाजिक कार्यकर्त्ता शामिल रहे।
रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी

No Previous Comments found.