अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ कायम किया जाए वैश्विक अपराध-शिव सिंह
रेवा : ईरान के खिलाफ जारी अमेरिकी इजरायल युद्ध को लेकर सपा के राष्ट्रीय सचिव शिव सिंह ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दोषी ठहराते हुए कहा कि ट्रंप वैश्विक लोकतंत्र एवं स्वतंत्रता के लिए खतरा है। ट्रंप के खिलाफ वैश्विक अपराध कायम किया जाना चाहिए। क्योंकि उन्होंने ईरान के खिलाफ अनायास युद्ध जारी कर पूरे विश्व को संकट में डालने का काम किया है। अमेरिका इजरायल ईरान सहित पूरी दुनिया वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला से जूझ रही है। पूरी दुनिया में आर्थिक मंदी का दौर है,आम नागरिक तनाव में जी रहे हैं,तेल ऊर्जा का गंभीर संकट है,युद्ध से पीड़ित देश मानवीय त्रासदी से जूझ रहे हैं, लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, पूरा विश्व पर्यावरण संकट की चपेट में है, महंगाई चरम पर है, ईरान के खिलाफ युद्ध को लेकर पूरे दुनिया में आलोचनाएं हो रही हैं। आलोचकों ने इसे असंवैधानिक, गैर-जरूरी और सैनिकों आम नागरिकों के जीवन के लिए खतरा बताया है।अमेरिका के लाखों लोगों ने भी ट्रंप की ईरान नीति और युद्ध के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन किया है।
रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी


No Previous Comments found.