क्या किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा प्रशासन? बिना फिटनेस और परमिट के सड़कों पर दौड़ रही बसें: रवि पांडेय

रेवा : खबर मध्यप्रदेश के रीवा जिले से है जहां आम आदमी पार्टी रीवा इकाई के जिला उपाध्यक्ष रवि पांडेय ने आरटीओ विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि सेमरिया - सतना रोड में इन दिनों बिना परमिट एवं फिटनेस की धड़ल्ले से बसें सड़कों पर दौड़ रहीं हैं लेकिन आरटीओ विभाग के कर्मचारीयों व अधिकारियों द्वारा जांच के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही क्या जिला प्रशासन व आरटीओ किसी बड़ी घटना के इंतेज़ार में हैं??? 

अक्सर देखा यह जाता है कि जब कोई बड़ी घटना घटित होती है तभी जिला प्रशासन व आरटीओ के द्वारा केवल दिखावें की कारवाई की जाती है या यूं कहें कि केवल खानापूर्ति की कारवाई होती है??
क्या आम जनता का जीवन इतना सस्ता है जिससे विभाग द्वारा बस मालिकों पर नहीं हो रही कार्रवाई या बस मालिकों को नहीं है प्रशासन का कोई डर
क्या प्रशासन किसी हादसे का इंतजार कर रहा है या प्रशासन की लापरवाही सबसे बड़ा सवाल ???

रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.