शातिर अपराधी अतुल तिवारी को अमहिया पुलिस ने किया गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट की हुई कार्यवाही

रीवा : खबर मध्यप्रदेश के रीवा जिले से है जहां पुलिस अधीक्षक रीवा शैलेंद्र सिंह चौहान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक डा.रितु उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमहिया उपनिरीक्षक शिवा अग्रवाल ने स्टाफ के साथ मिलकर अटल पार्क के बगल में पी.डब्ल्यू.डी. वाली गली में गंभीर अपराध को अंजाम देने की फिराक में अवैध चाकू लेकर घूम रहे आरोपी अतुल तिवारी पिता भाई लाल तिवारी उम्र 25 वर्ष निवासी नीम चौराहा आनंद नगर थाना विश्वविद्यालय जिला रीवा के विरुध्द आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई। दिनांक 04.04.2026 को पी.डब्लू.डी. वाली गली में गंभीर अपराध को अंजाम देने की फिराक में अवैध चाकू लेकर घूम रहे शातिर आरोपी अतुल तिवारी पिता भाई लाल तिवारी उम्र 25 वर्ष निवासी नीम चौराहा आनंद नगर थाना विश्वविद्यालय जिला रीवा के विरुध्द आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई। 

इस कार्रवाई के दौरान एक अदद अवैध लोहे का चाकू जब्त किया गया है।
इस कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी अमहिया उपनिरीक्षक शिवा अग्रवाल,प्रधान आर.
रामसखा वर्मा,आर.शिवाकांत शर्मा,आर.विकास तिवारी,आर. दिवाकर तिवारी,आर.कौशलेंद्र सिंह परिहार की सराहनीय भूमिका रही।

रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.