आम आदमी पार्टी रीवा इकाई ने किया डॉ.भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन

रीवा : आम आदमी पार्टी जिला इकाई रीवा के शहर अध्यक्ष नितिन तिवारी के नेतृत्व में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष राजेश दुबे,रवि पाण्डेय,पूर्व जिला अध्यक्ष एड0 राजीव सिंह शेरा, रवि मिश्रा,विनायक तोमर, दीपक पटेल,पूर्णानंद तिवारी, ओबीसी विंग अध्यक्ष महेश सिंह,अनिल शर्मा,अल्पसंख्यक अध्यक्ष मोहम्मद शमीम नूर खान,शिवम भारद्वाज, राजकुमार तिवारी,बी.के. त्रिपाठी,सुनीता विश्वकर्मा,सुरेंद्र विश्वकर्मा,बी.के. प्यासी, अखिलेश शुक्ला एवं विनोद मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों एवं उनके द्वारा किए गए सामाजिक, शैक्षणिक और संवैधानिक योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहब के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का शपथ लिया।

रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.