MPWLC शाखा प्रबंधक की 06‌वर्ष से लगातार एक जिले में पदस्थापना को लेकर उठ रहे गंभीर सवाल

रीवा - शासन के नियमावली का नहीं हो रहा पालन MPWLC के रीवा शाखा प्रबंधक कमलभान बागरी की लगातार 6वर्ष से एक ही जिले में पदस्थापना को लेकर उठ रहे हैं कई गंभीर सवाल, आपको बता दें कि वेयरहाउस में सरकारी तंत्र की नाक के नीचे भ्रष्टाचार का खुला खेल चलने का भी मीडिया में ख़बरें लगातार प्रकाशित होती रहती है है।विगत माह पूर्व वेयर हाउस संचालक के द्वारा वेयरहाउसिंग एंड लाजिस्टिक्स कार्पोरेशन रीवा शाखा प्रबंधक कमलभान बागरी पर गंभीर आरोप लगाने का मामला भी मीडिया में खूब प्रकाशित हुआ था अब एक बार फिर से मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन (MPWLC) के रीवा शाखा प्रबंधक पर भ्रष्टाचार की गतिविधियों में संलिप्त होने का मामला सूत्रों के हवाले से निकलकर सामने आया हैं। जहां मिलर्श से अच्छी मोटी रकम लेने जैसे गंभीर आरोप मिलर्स द्वारा लगाया गया है कि इनके द्वारा चावल के रखरखाव के लिए अच्छी मोटी रकम ली जाती है तथा यह रीवा जिले में लगातार 6 साल से भी कार्यरत हैं जहां कई विभागों के अधिकारी बदले गए लेकिन इनका ट्रांसफर आज दिनांक तक नहीं हुआ आखिर ऐसा क्या कारण है कि लगातार 6 वर्षों से एक ही जिले में रहकर भ्रष्टाचार पर भ्रष्टाचार इनके द्वारा किया जा रहा है फिर भी इनका स्थानांतरण ‌दूसरें जिले में नहीं हो सका सूत्रो के हवाले से खबर यह भी निकलकर सामने आ रही है कि के इन्हें सतना जिले के रैगांव विधानसभा क्षेत्र से सत्ताधारी पार्टी के विधायक व मप्र शासन की राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी का संरक्षण प्राप्त होने की वजह से न तो भ्रष्टाचार के मामले में लगे आरोपों की जांच पुरी हो सकी हैं और न ही इनका स्थानांतरण अन्य किसी जिले में हो सका है।

रिपोर्टर - अर्जुन तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.