महिला आरक्षण बिल को लेकर विधवा विलाप कर रही भाजपा-शिव सिंह

रेवा - सपा राष्ट्रीय सचिव शिव सिंह एडवोकेट ने कहा कि महिला आरक्षण बिल को लेकर देशभर में प्रधानमंत्री सहित भाजपा के नेता विधवा विलाप कर रहे हैं। बीजेपी का महिला आरक्षण बिल जिसे नारी शक्ति बंदन अधिनियम 2023 के रूप में माना जाता है। उक्त बिल में किसानों के खिलाफ बनाए गए तीन काले कानूनों जैसी खामियां थी जिसका विपक्ष ने विरोध भी किया था। विपक्ष का कहना था कि महिला आरक्षण बिल तभी लागू हो जब जनगणना और परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के साथ साथ ओबीसी महिलाओं का कोटा निर्धारित कर लिया जाए। लेकिन भाजपा को जब यह डर सताने लगा कि वह बंगाल चुनाव में राजनैतिक रूप से कहीं विधवा न हो जाए आनन फानन में महिला आरक्षण बिल का नाम देकर देश की महिलाओं को गुमराह करते हुए 131वा संविधान संशोधन परिसीमन बिल 2026 पास कराना चाहती थी लेकिन विपक्ष के सूझबूझ के चलते एक बार देश को फिर से काले कानूनों से बचा लिया गया।

रिपोर्टर - अर्जुन तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.