प्रधानमंत्री की ताकत को आरएसएस ने कमजोर किया-शिव सिंह
रेवा - अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान कि भारत और चीन दोनों देश धरती के नरक हैं उक्त बयान का कड़ा विरोध करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव शिव सिंह एडवोकेट ने कहा कि ट्रंप का बयान अत्यंत अपमानजनक है ऐसे बयान से हर भारतीय आहत हुआ है। शिव सिंह ने मोदी सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार की चाबी आरएसएस के पास है बिना आरएसएस के इजाजत प्रधानमंत्री सहित सरकार के लोग देश हित में नहीं बोल पा रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री की ताकत को आरएसएस ने कमजोर किया है। यही इतिहास आरएसएस का आजादी के समय भी रहा। शिव सिंह ने कहा कि ट्रंप बार-बार भारत के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां करते जा रहे हैं और प्रधानमंत्री चुप हैं उनकी खामोशी यह बता रही है कि वह दुनिया के सबसे कमजोर प्रधानमंत्री हैं।
रिपोर्टर - अर्जुन तिवारी

No Previous Comments found.