ऑटो मे छूटे सोने-चांदी के आभूषणो से भरा बैग सिविल लाइन पुलिस द्वारा बरामद
रेवा - ऑटो मे छूटे सोने-चांदी के आभूषणो से भरे बैग को सिविल लाइन पुलिस ने बरामद कर महिला को किया सुपुर्द सिविल लाइन थाना पुलिस ने पुराने बस स्टैंड में एक महिला के ऑटो मे छूटे सोने-चांदी के आभूषणो से भरे बैग को सीसीटीवी फुटेज के जरिए बरामद करने मे शानदार सफलता अर्जित की है। आवेदिका अंजना द्विवेदी के शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने तत्परता से मामले को गंभीरता से लेते हुए रीवा पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान के निर्देशन पर इस कार्यवाही मे सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय सिंह,आरक्षक जावेद खान,आरक्षक अनंत शर्मा व आरक्षक हरिओम पाण्डेय का उल्लेखनीय योगदान रहा। बैग के मिलने की खुशी में आवेदिका अंजना द्विवेदी ने पुलिस टीम को धन्यवाद प्रेषित करते हुए अपनी तरफ से नगद राशि बतौर इनाम के रूप में दिया।
रिपोर्टर - अर्जुन तिवारी

No Previous Comments found.