पंचायती राज दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सभागार में सीएससी कार्यशाला का किया गया आयोजन

रेवा : पंचायती राज दिवस के अवसर पर रीवा जिला पंचायत के सभागार में सीएससी सेवाओं की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया lकार्यशाला मे राज्य कार्यालय सीएससी से आये हुए राज्य परियोजना प्रबंधक संकल्प सोनी जी द्वारा सीएससी सेवाओं के बारें में प्रकाश डाला गया lश्रम निरीक्षक सुशील कुमार जी द्वारा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के बारें में बताया गया lयह योजना वृद्धावस्था संरक्षण और असंगठित श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा के लिए एक सरकारी योजना है। 18 से 40 वर्ष के बीच असंगठित श्रमिकों के लिए 3000/- माह रुपये की सुनिश्चित स्वैच्छिक और अंशदायी पेंशन योजना है l योजना का पंजीकरण सीएससी केंद्रों के माध्यम से किया जा रहा है lपंजीयन हेतु आधार कार्ड एवं बैंक खाता होना अनिवार्य है l ई श्रम कार्ड होना अनिवार्य है lजिला पंचायत रीवा एवं अटल ई सेवा केंद्र प्रभारी लेखाधिकारी श्रीमती नीलम जी द्वारा सीएससी अटल ई सेवा केंद्रों के बारें में बताया गया एवं नागरिकों को बेहतर सेवाओं को प्रदान करने के लिए सीएससी अटल ई सेवा केंद्र संचालकों को प्रेरित किया गया।जिला प्रबंधक द्वय रवि शंकर मिश्रा एवं विक्रम पांडेय द्वारा सीएससी के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं जैसे की आयुष्मान,समग्र ई-केवायसी,बैंकिंग,इंस्यूरेन्से,डिजिपे,लोक सेवा,पैन कार्ड,फार्मर आई डी आदि जानकारी प्रदान की lउत्कृष्ट कार्य करने वाले वीएलईयों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।कार्यशाला में विभिन बैंकिंग एवं फाइनेंस प्रतिनिधि, इंस्यूरेन्से प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे l

रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.