ग्राम पंचायत जोन्हा में खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत के लिए सरपंच ने कलेक्टर को लिखा आवेदन पत्र
रीवा - सिरमौर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायत जवा के ग्राम पंचायत जोन्हा से है जहां ग्राम पंचायत जोन्हा सहित जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत में हजारों हैंड पंप खराब हैं जिसके सुधार हेतु ग्राम पंचायत जोन्हा सरपंच धनेंद्र द्विवेदी ने रीवा कलेक्टर को लिखा आवेदन पत्र ।पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत जोन्हा में 15 नग हैंड पम्प खराब पड़े है किन्तु न तो कोई मैकेनिक आते हैं न ही संबंधित विभाग के कोई कर्मचारी आते हैं इसी प्रकार पूरे जवा जनपद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्रामों इटमा भड़रा रौली पटेहरा लूक पुरौना गढ़ा भंनिगवा नगवा जनकहाई नीवा गोहाट गोहटा शीतलहा जवा बरौली ठाकुरन डागड़ैया गढ़वा किरहाई बड़ाछ रामबाग पतेरी रिमारी चौखंडी तेंदुनी बसरेही अतरैला कोनी देवखर गड़ेहरा परिहारिणपुरवा कल्याणपुर कंचनपुर बरहुला खबरिया बाडाछ खझा घुमान चौर जोहा पुराणिक पूर्वा भीतरी कुठिला भतीगमां गंज सहित सभी ग्राम पंचायतों के हजारों हैंड पम्प खराब पड़े है लेकिन विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के चलते आम जनता इस भीषण गर्मी में पानी के लिए दर दर भटकने को मजबूर हो रही है नदी नालों का गंदा पानी पीने के लिए लोग विवश हो रहें है और वहीं अधिकारी रीवा में एसी के कमरे में बैठकर समय निकाल रहें है और फर्जी बिल भुगतान कमीशन लेकर कर रहे है कोई भी देखने वाला नहीं है कार्यपालन यंत्री से लेकर सब इंजीनियर तक जब जनता का फोन नहीं उठाते तो उनका दर्द कैसे जानेगे जवा जनपद क्षेत्र अंतर्गत एक भी नल जल योजना नहीं चल रही है जिसे देखने को कोई भी अधिकारी व कर्मचारी तैयार नहीं है इस विषम परिस्थिति में अगर एक सप्ताह के अन्दर हैंड पंपों का सुधार नहीं हुआ तो हम सब जनपद के सरपंच साथी आम जनता के साथ मिलकर कार्यपालन यंत्री लोक स्वस्थ यांत्रिकी विभाग रीवा के कार्यालय के सामने अर्द्ध नग्न होकर धरना प्रदर्शन करेंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन कि होगी।
रिपोर्टर - अर्जुन तिवारी


No Previous Comments found.