16 माह से पेंशन के लिए भटक रही बेवा शिवराज कुमारी ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

रेवा : बेवा शिवराज कुमारी सिंह निवासी ग्राम पोस्ट इटमा तहसील जवा ने मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर से गुहार लगाते हुए कहा कि उनके पति बलिराज सिंह की मृत्यु 14 जनवरी 2025 को हो गई थी जो जवा जनपद कार्यालय में बाबू के पद पर पदस्य थे उनकी मृत्यु के 16 माह हो चुके हैं लेकिन अभी तक बेवा शिवराज कुमारी सिंह को पेंशन की एक भी किस्त नसीब नहीं हुई है।बेवा शिवराज कुमारी का कहना है कि वह लगातार साल भर से संभागीय पेंशन अधिकारी एवं जिला कोषालय अधिकारी रीवा तथा यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा अतरैला के चक्कर काट रही है तथा सभी को परिवार पेंशन भुगतान किए जाने लिखित में आवेदन भी दे चुकी है लेकिन आज तक पेंशन का भुगतान नहीं किया गया 72 वर्षीय बेवा शिवराज कुमारी सिंह का कहना है कि पेंशन न मिलने से वह आर्थिक शारीरिक मानसिक रूप से परेशान हो चुकी है मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर को लिखित पत्र में कहा है कि ऐसी स्थिति में उसके साथ यदि कोई घटना दुर्घटना घटती है तो यही विभाग प्रमुख जिम्मेदार होंगे।

रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.