ई-उपार्जन पोर्टल पर स्लॉट डिलीट न होने से किसान परेशान
मध्यप्रदेश-गेहूं खरीदी के दौरान ई-उपार्जन पोर्टल पर तकनीकी समस्या के कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पोर्टल पर स्लॉट बुकिंग डिलीट करने का विकल्प बंद होने से जिन किसानों का स्लॉट किसी कारणवश मिस हो गया,वे अब नया स्लॉट बुक नहीं कर पा रहे हैं।कई खरीद केंद्रों पर समय पर तुलाई शुरू नहीं होने,दूरी अधिक होने तथा अन्य व्यावहारिक कठिनाइयों के कारण किसान निर्धारित समय पर अपनी उपज नहीं पहुंचा सके। ऐसी स्थिति में स्लॉट डिलीट या संशोधित करने का विकल्प न होने से किसानों का पंजीयन प्रभावित हो रहा है और कई मामलों में रद्द भी हो रहा है।
किसानों का कहना है कि इस तकनीकी खामी के चलते उन्हें अपनी मेहनत की फसल बेचने में गंभीर दिक्कतें आ रही हैं, जिससे आर्थिक नुकसान की आशंका बढ़ गई है।किसान भाइयों ने राज्य सरकार से मांग की है कि ई-उपार्जन पोर्टल पर स्लॉट डिलीट/परिवर्तन का विकल्प पुनः शुरू किया जाए तथा नई स्लॉट बुकिंग की तिथि घोषित कर सभी किसानों की गेहूं तुलाई सुनिश्चित की जाए।किसानों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से हस्तक्षेप कर शीघ्र समाधान निकालने की अपील की है।

No Previous Comments found.