सतीश चौबे का बड़ा बयान “कई लूट के मामलों में दर्ज है मनीष पटेल का नाम, वह कोई सुधरा हुआ इंसान नहीं”
रेवा : ब्राह्मण समाज की बहन बेटियों पर कथित अभद्र वीडियो बनाकर विवादों में आए बघेली यूट्यूबर मनीष पटेल को लेकर प्रदेश सचिव पंडित सतीश चौबे ने तीखा हमला बोला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सतीश चौबे ने कहा कि मनीष पटेल कोई “सुधरा हुआ इंसान” नहीं है, बल्कि उसके खिलाफ पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
पंडित सतीश चौबे ने दो टूक शब्दों में कहा कि “मनीष पटेल पर लूट जैसे कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। ऐसा व्यक्ति समाज को गुमराह करने का काम कर रहा है। उसे निर्दोष बताने वाले लोग पहले सच सामने लाएं।”
उन्होंने मनीष पटेल के समर्थकों को खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि मनीष वास्तव में अपनी गलती मान चुका है, तो उसका सार्वजनिक माफी वाला वीडियो सामने लाया जाए। सिर्फ अफवाहें फैलाकर समाज को भ्रमित करने की कोशिश न की जाए।
सतीश चौबे ने कहा कि “यदि मनीष पटेल को सही साबित करना है तो उसका माफी मांगते हुए वीडियो दिखाइए। बिना सबूत के सोशल मीडिया पर झूठ फैलाने से सच्चाई नहीं बदल जाएगी।”
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि ब्राह्मण समाज अपनी बहन-बेटियों के सम्मान के मुद्दे पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा और समाज विरोधी मानसिकता रखने वालों के खिलाफ कानूनी लड़ाई जारी रहेगी।
इस बयान के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया और स्थानीय राजनीति में मामला गरमा गया है। मनीष पटेल समर्थकों और विरोधियों के बीच लगातार बयानबाजी देखने को मिल रही है।
रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी
No Previous Comments found.