मनीष पटेल प्रकरण पर पूर्व सैनिक दिवाकर द्विवेदी का बड़ा बयान

रीवा - चर्चित यूट्यूबर मनीष पटेल से जुड़े विवादित प्रकरण को लेकर पूर्व सैनिक,वरिष्ठ समाजसेवी एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत दिवाकर द्विवेदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने भारतीय सेना और सैनिक परिवारों के सम्मान को सर्वोपरि बताते हुए मनीष पटेल के समर्थकों पर भी निशाना साधा है। दिवाकर द्विवेदी ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा,"माननीय न्यायालय का सादर आभार। जो आर्मी को बदनाम करने चला था,खुद जेल चला गया। इस दुष्ट के समर्थन में जो उतरता है,वास्तव में वह भी उसी मानसिकता का व्यक्ति है।" उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा,"जिस व्यक्ति ने भारत के सैनिकों तक को नहीं छोड़ा और उनके परिवारों पर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं,उसके समर्थन में खड़ा होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। बहुत सही जेल हुई है, क्योंकि पाप का घड़ा एक दिन अवश्य भरता है।" पूर्व सैनिक दिवाकर द्विवेदी ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय सेना देश की शान और गौरव का प्रतीक है। सैनिकों तथा उनके परिवारों के सम्मान के खिलाफ किसी भी प्रकार की अभद्र या अपमानजनक टिप्पणी को समाज में स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में कानून द्वारा की गई कार्रवाई का सम्मान होना चाहिए।

दिवाकर द्विवेदी के इन बयानों के बाद सोशल मीडिया पर बहस और चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। बड़ी संख्या में लोग उनके विचारों का समर्थन करते हुए सेना के सम्मान को सर्वोच्च बताने वाले संदेश साझा कर रहे हैं। गौरतलब है कि दिवाकर द्विवेदी रीवा क्षेत्र में पूर्व सैनिक, वरिष्ठ समाजसेवी एवं युवाओं के मार्गदर्शक के रूप में जाने जाते हैं। राष्ट्रहित, सामाजिक सरोकारों और सैनिक सम्मान से जुड़े विषयों पर वे समय-समय पर मुखर होकर अपनी राय रखते रहे हैं।

रिपोर्टर - अर्जुन तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.