ग्राम पंचायत लैन बधरी में पारदर्शिता पर सवाल, सरपंच-सचिव एवं रोजगार सहायक पर ग्रामवासियों को गुमराह करने का आरोप
रीवा : खबर मध्यप्रदेश के रीवा जिले की ग्राम पंचायत लैन बधरी से है, जहां ग्रामीणों ने सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक पर विकास कार्यों से संबंधित बिल एवं दस्तावेजों को स्पष्ट और पारदर्शी तरीके से सार्वजनिक न करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत द्वारा किए गए कार्यों के साफ एवं स्वच्छ बिलों की ऑनलाइन अपलोडिंग नहीं की जा रही है, जिससे खर्च की वास्तविक जानकारी लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार पंचायत प्रशासन द्वारा अपलोड किए जा रहे दस्तावेज स्पष्ट नहीं हैं, जिसके कारण कार्यों की गुणवत्ता, लागत और भुगतान संबंधी जानकारी का सत्यापन करना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस तरह की कार्यप्रणाली से पंचायत के वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता प्रभावित हो रही है और आमजन को गुमराह किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर सभी विकास कार्यों के बिल, वाउचर एवं भुगतान संबंधी दस्तावेजों को स्पष्ट रूप से सार्वजनिक करने तथा दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी
No Previous Comments found.