महंगाई, बेरोजगारी,अपराध ,हत्या के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल का सभी प्रखंडों में 9 जून को होगा धरना प्रदर्शन
शिवहर : राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा सुबे में महंगाई, बेरोजगारी, अपराध, हत्या एवं भ्रष्टाचार के विरोध में 9 जून को जिले के सभी पांचो प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा तथा 17 जून 2026 को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन का आयोजन होगा।
जानकारी देते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष उपेंद्र पासवान उर्फ शिवचंद्र पासवान ने कहा है कि कल धरना प्रदर्शन को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक की गई है आज भी होनी है। बैठक में सभी पदाधिकारी राष्ट्रीय जनता दल के मौजूद रहे।
पार्टी के नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चू जी ने कहा है कि धरने के माध्यम से राजद सरकार से महंगाई नियंत्रित करने, बेरोजगारी दूर करने और युवाओं को रोजगार प्रदान करने की मांग करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार इन मांगों पर ध्यान नहीं देती है, तो पार्टी लगातार आंदोलन जारी रखेगी।
राजद नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चू जी ने आरोप लगाया कि बिहार में 'डबल इंजन' की सरकार जनता के लिए कोई काम नहीं कर रही है, जिससे आम लोग त्रस्त हैं। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। राजद सड़क से लेकर संसद तक इन मुद्दों पर आंदोलन करेगा।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.