खनिज एवं पर्यावरण विभाग की निष्क्रियता से बेलगाम हुए क्रेशर संचालक, नियमों की खुलेआम अनदेखी

रीवा : मध्यप्रदेश के रीवा जिले के बनकुइया क्षेत्र में संचालित स्टोन क्रेशरों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खनिज विभाग और पर्यावरण विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण कई क्रेशर संचालक मनमानी तरीके से अपने प्रतिष्ठानों का संचालन कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में संचालित कुछ क्रेशरों द्वारा निर्धारित नियमों एवं पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिससे आसपास के गांवों में धूल प्रदूषण और अन्य पर्यावरणीय समस्याएं बढ़ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायतें किए जाने के बावजूद संबंधित विभागों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते क्रेशर संचालकों के हौसले बुलंद हैं।
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि यदि खनिज विभाग और पर्यावरण विभाग समय-समय पर निरीक्षण कर नियमों का पालन सुनिश्चित करें तो क्षेत्र में प्रदूषण और अव्यवस्थाओं पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है। वहीं विभागीय उदासीनता के चलते नियमों की अनदेखी लगातार जारी है।
अब क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कर दोषी क्रेशर संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा पर्यावरणीय मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है। इससे यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर क्या कदम उठाता है।

रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.