राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर NSUI का उग्र विरोध, चुनाव आयोग का पुतला दहन

रीवा :  मध्यप्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में एनएसयूआई रीवा इकाई ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन करते हुए चुनाव आयोग के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहर में विरोध प्रदर्शन कर चुनाव आयोग का पुतला दहन किया तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित किए जाने की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी का नामांकन निरस्त किया जाना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। कार्यकर्ताओं ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
इस अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए एनएसयूआई रीवा जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने कहा कि राज्यसभा चुनाव जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया में प्रत्याशी का नामांकन निरस्त होना लोकतंत्र के लिए चिंताजनक विषय है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है तथा किसी भी प्रकार की शंका को दूर करने के लिए पूरे मामले की निष्पक्ष समीक्षा होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि एनएसयूआई हमेशा लोकतांत्रिक अधिकारों, संविधानिक मूल्यों और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की पक्षधर रही है। यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन प्रदेश एवं जिला स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन चलाने के लिए बाध्य होगा।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती और निष्पक्ष चुनाव प्रणाली की मांग की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : अर्जुन 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.