ग्राम पंचायत रूपौली में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन, श्रद्धालु हो रहे भावविभोर

रीवा :  जिले के ग्राम पंचायत रूपौली में संतोष तिवारी जी के निवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिल रहा है। कथा स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं एवं धार्मिक प्रसंगों का श्रवण कर रहे हैं। कथा व्यास पंडित प्रकाश मिश्रा द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का अत्यंत सरल, सरस एवं भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा है। उनके मुखारविंद से निकली कथा एवं आध्यात्मिक संदेशों को सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। कथा के दौरान धर्म, भक्ति, सदाचार एवं मानव जीवन के मूल्यों पर प्रकाश डाला जा रहा है,जिससे श्रोताओं को आध्यात्मिक प्रेरणा प्राप्त हो रही है।
कथा आयोजन स्थल पर भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। क्षेत्र के श्रद्धालुजन एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्थाएं भी की गई हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है तथा लोगों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ती है। श्रीमद्भागवत कथा के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति देखने को मिल रही है।

रिपोर्टर : अर्जुन तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.